रेशम पट से लिपट-लिपट कर,
उन बाहों में झूल-झूल कर,
तुम भी इसी मोड़ पर आ जाना।
उस आंगन में घूम-घूम कर,
दहलीज की मिट्टी चूम चूम कर,
तुम भी इसी मोड़ पर आ जाना।
मासूम सवालों को पूछ पूछ कर,
अक्षर शब्दों को सीख सीख कर,
तुम भी इसी मोड़ पर आ जाना।
लोरी गीत पर झूम झूम कर,
हर कथा-कहानी को टोक-टोक कर,
तुम भी इसी मोड़ पर आ जाना।
चाभी वाली गाड़ी ऐंठ-ऐंठ कर,
बरसात में भीग भीग कर,
तुम भी इसी मोड़ पर आ जाना।
हर गली मोहल्ले में खो खो कर,
पिछले दरवाजे धीरे से आ-आ कर,
तू भी इसी मोड़ पर आ जाना।
स्कूल से चौराहा तक जा जा कर,
सजी दुकाने देख-देख कर,
तू भी इसी मोड़ पर आ जाना।
हर दरवाजे पर दीप जला जला कर,
उजियारा राहो में फैला फैलाकर,
तुम भी इसी राह पर आ जाना।
सब के आंसु पोंछ-पोंछ कर,
हर खुशियों को बांट बांट कर,
तुम भी इसी राह पर आ जाना।
और हां सारा बचपन मत छोड़-छोड़कर आना।
छोटी-छोटी जेबो में कुछ चुरा चुरा कर लाना।
कुछ रातो में नींद छोड़ छोड़ कर जाना।
बड़ा जरुरी है उन जेबो का आ कर जाना।
तुम भी इसी मोड़ पर आ जाना।
--श्रीप्रकाश पान्डेय 30oct 2015
लेबल
- World History
- विश्व इतिहास
- आधुनिक भारत
- Modern India
- भारतीय इतिहास
- History of Mughal India
- दिल्ली सल्तनत
- Delhi Sultanat
- INDIAN HISTORY
- मुग़ल कालीन भारत का इतिहास
- Kingship Theory in Medieval India
- मध्यकालीन भारत में राजत्व सिद्धांत
- शोध आलेख
- दुनियादारी
- इतिहासलेखन
- इतिहास
- Historiography
- Historiography of Medieval Indian History
- पुस्तक समीक्षा
- मध्यकालीन भारत में इतिहास लेखन
- समाजविज्ञान
- Story
रविवार, 1 नवंबर 2015
नन्ही परी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Popular and Aristocratic Culture in India
Introduction The cultural history of the Indian subcontinent reveals complex layers of social life, consumption, aesthetics, and power. In ...
-
The Meiji Restoration gave a new life to Japan, making it a first-class power and a modern state within a few years. A strong movement s...
-
Despotism Despotism refers to a system of governance where a ruler holds absolute power, often exercising it without checks and balances. S...
-
निरंकुशता निरंकुशता एक ऐसी शासन प्रणाली को दर्शाती है जहाँ शासक के पास संपूर्ण और असीमित सत्ता होती है, जिसे वह बिना किसी नियंत्रण या संतुलन...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें